व्यापार/अर्थव्यवस्था UPDATE

ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना से अमेरिकी डॉलर चढ़ा

Dollar

न्यूयॉर्क| अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना से अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉलर सूचकांक 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 95.6715 पर रहा।

फेड के अध्यक्ष रॉबर्ट कापलान ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व राजनीतिक अस्थिरता के बीच ब्याज दरों पर फैसला लेगा।

यह भी पढ़े: ये तरीके दे सकते हैं आपके स्टार्टअप को सही फंडिंग, ले सकता है एक सफल बिज़नेस का रूप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर नाखुशी जाहिर की थी।

फेडरल रिजर्व के तहत फेडरल ओपन मार्किट समिति (एफओएमसी) की अगली बैठक 25 से 26 सितंबर को होगी, जिसमें एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बढ़त

share

मुंबई| देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.33 बजे 54.56 अंकों की मजबूती के साथ 38,391.32 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,590.35 पर कारोबार करते देखे गए।

यह भी पढ़े: कुछ ऐसे स्टार्टअप आईडिया जो कम पूँजी से शुरू होकर पहुंचा सकते हैं बड़ा लाभ

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.03 अंकों की मजबूती के साथ 38,366.79 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,566.60 पर खुला।

टोक्यो के शेयर मजबूती के साथ खुले

शेयर बाजार

टोक्यो| टोक्यो के शेयर शुक्रवार को मजबूती के साथ खुले। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 225 इश्यू निक्केई स्टॉक एवरेज 64.98 अंकों यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 22,465.80 पर खुला।

यह भी पढ़े: बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए बुरी खबर, जहरीला धुआं निगल रहा है जिन्दगी

टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर टॉपिक्स सूचकांक 5.60 अंकों यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1,703.82 पर खुला।

चीन के शेयर गिरावट के साथ खुले

शेयर बाजार

बीजिंग| चीन के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,717.08 पर खुला।

यह भी पढ़े: जानिये ऐसे रोबोट के बारे में जो करेगा बच्चों को पढ़ने के लिये करेगा Motivate

शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,480.22 पर खुला।

 

 

 

 

LIVE TV