घर में इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, नहीं होगा कुछ बुरा

कई बार आप कितनी केशिश कर लें लेकिन फिर भी धनहानि होती ही रहती है। इसका कारण कई बार वास्तुदोष हो सकता है। आप सुख और शांति पाने के लिए कोशिश भी करते हैं। लेकिन हर बार आपको निराशा का ही मुंह देखना पड़ता है। कई बार मेहनत के साथ-साथ वास्तु भी अपना काम करता है। ऐसे उपायों से वास्तु दोष दूर करने में मदद मिलती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन घर के किस हिस्से को रोशन रखना होता है।

जलाएं दीपक

घर में अगर कोई भी हनुमान जी की मूर्ति हो तो उनके सामने घी का दीपक अवश्य जलाएं।

हर शनिवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर का बुरा प्रकोप घर से दूर जाता है।

शनिवार को दीपक जलाने से घर में बरकत भी आती हैं क्योंकि पीपल के पेड़ पर देवताओं का निवास स्थान माना जाता है।

यह भी पढ़ें: ‘कॉटन सिटी’ के नाम से जाना जाने वाला महाराष्ट्र का यह जिला है बेहद खास

रोज सुबह नहाने के बाद तुलसी को दीपक जरूर जलाएं। यह दीपक घी और तेल दोनों का हो सकता है।

घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं होने देती है।

अगर आप कुलदेवता की तस्वीर या मूर्ति घर पर रखते हैं तो उसकी पूजा जरूर करें, इससे वे घर की रक्षा करते हैं.

 

LIVE TV