उत्तर प्रदेशबुलन्दशहर

बुलंदशहर: मनीष सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिवम सैनी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 21 जून की रात हुई मनीष सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिवम सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

घटना क्या है?
पुलिस के अनुसार, शिवम सैनी अपने दोस्त मनीष सैनी के साथ शराब पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी शिवम सैनी ने गुस्से में मनीष सैनी के माथे में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुठभेड़ का घटनाक्रम
घटना के 36 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान शिवम ने हत्या में इस्तेमाल हथियार की जानकारी दी। पुलिस उसे हथियार बरामद कराने ले गई थी, तभी आरोपी ने छिपाकर रखी पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। शिवम सैनी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button