चोर जैसे ही चौथे घर में घुसे, बृजलाल जग गया, बदमाशों ने कर दी फायरिंग

चौथे घर में गए थे चोरी करने, बृजलाल के जगने के बाद चोरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर से लाखों रुपए और जेवर साथ ले गए।

बरेली के सीबीगंज के आटकायस्थान में ये घटना हुई। जहां, चोरों ने कई लाख रुपए और गहनों की चोरी की। चोरों ने एक घर नहीं, बल्कि 4 घरों में चोरी की। इन घरों से सोने, चाँदी और कई लाखों रुपए चुराए। चौथे घर में जैसे ही घुसे मालिक जग गया, जिसके बाद चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। मालिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस फायरिंग में 3 लोगों को छर्रे लगे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीटी एसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने पहले शकील के घर चोरी की, जिसमें जेवर सहित 70 हजार रुपए चुराए।

शकील के घर चोरी के बाद, बदमाशों ने रफत के घर चोरी की यहां, से चोरों ने 5 तोला सोना और 2 हजार रुपए चुराए। इसके बाद गोबिंद के घर चोरी की, यहां से चोरी के बाद, जैसे ही चौथे घर में घुसे मालिक बृजलाल जग गया। चोरों ने बृजलाल पर फायरिंग कर दी, जिसमें बृजलाल के अलावा 2 और लोग घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,पुलिस मामले को दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

LIVE TV