मिस्र : मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हुआ विस्फोट, 235 की मौत, 120 घायल

मस्जिद में हुए बम विस्फोटकाहिरा। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई है। मिस्र की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया, उत्तरी शहर अरीश की मस्जिद में आतंकवादियों ने घरों में बने विस्फोटकों को लगाया और जब लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे, उसी दौरान विस्फोट किया।

हाफिज सईद की रिहाई से परेशान अमेरिका, बोला- फिर से करो गिरफ्तार

जिन व्यक्तियों ने बचकर भागने की कोशिश की उन पर आतंकवादियों ने गोलियां भी चलाई।

रिपोर्ट के अनुसार, हमले में 120 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में मस्जिद के अंदर खून से लथपथ पीड़ितों को देखा जा सकता है।

बैंकॉक मंदिर में विस्फोट मामले में संदिग्ध महिला गिरफ्तार

एक रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस हमले में मस्जिद में प्रार्थना कर रहे सुरक्षा बलों के समर्थकों को लक्षित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल-फत्तह अल-सिसी ने सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए करीब 50 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया।

अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

LIVE TV