बॉलीवुड स्टार्स ने दी सोशल मीडिया पर ओणम की बधाई

बॉलीवुड सितारोंमुंबई | बॉलीवुड सितारों जैसे अनुपम खेर, हेमा मालिनी और श्रीदेवी ने सोमवार को ओणम त्योहार के मौके पर लोगों को खुशी और समृद्धि की शुभकामनाएं दी।

फिल्मी सितारों ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं इस प्रकार दी :

अनुष्का शर्मा : पूरे साल आपके घर में अच्छा स्वास्थ्य, सौभाग्य और खुशियों का माहौल हो। ओणम की बधाई।

शेखर कपूर : ओणम सौभाग्य लाए..वेंकिट्टाथेवर शिव मंदिर..कोट्टकल..ओणम की बधाई।

श्रीदेवी : आप सबको ओणम की बधाई। यह दिन शांति, समृद्धि और खुशियां लाए।

हेमा मालिनी : आप सबको ओणम की बधाई। यह खुशी और आनंद के साथ केरल का फसलों का त्योहार है।

यह भी पढ़ें : कांची सिंह करना चाहती हैं एक्टिंग में एक्सपेरीमेंट

अनुपम खेर : आप सबको ओणम की बधाई। प्यार, खुशी और शांति हमेशा बनी रहे। केरल का त्योहार।

विशाल डडलानी : आप सबको ओणम की बधाई। मल्लू दोस्तों, मुझे साद्या भेजने में संकोच मत करना।

फराह खान अली : ओणम मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। आप सबके लिए समृद्धि से भरा दिन हो!

LIVE TV