FB पर लड़की की फोटो पर मर मिटे गुरू जी, लगा 3 लाख का चूना

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सूरत से एक ऐसे सख्स को गिरफ्तार किया है जिसने महिला बनकर एक ट्यूशन टीचर को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए हड़प लिए थे। पीड़ित टीचर ने बताया कि उसकी मुलाक़ात फेसबुक के जरिए हुई थी जहां उसने महिला की फोटो लगाई थी। जिसके बाद से हमारी बात शुरू हुई थी। इतना ही नहीं दोनों के बीच में बात शादी तक पहुंच चुकी थी। फेसबुक पर अच्छी फोट देख 27 दिसंबर 2017 को टीचर ने शादी के लिए प्रपोज किया था।

ट्यूशन टीचर को ब्लैकमेल

टीचर ने बताया कि ‘विशाल ने मुझसे बताया कि वह एक एमबीए प्रफेशनल है और बिजनस टूर पर ऑस्ट्रेलिया में है। उसने मुझे वॉट्सऐप पर सेल्फी भी भेजी। उसने 14 लाख रुपये मांगे और बताया कि उसे हॉस्पिटल का बिल भरना है। उसने सिडनी की लोकेशन भी भेजी, जिससे मुझे भरोसा हो गया।’

यह भी पढ़ें : होली के हुड़दंग में निकाली रंजिश, दलित परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश

पीड़ित को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने 30 जनवरी को पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद जाकर पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है।

वहीँ मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि “अंधेरी के एक ट्यूशन टीचर को विशाल जैसवानी नाम के युवक ने महिला बनकर ठगा। विशाल ने एक सॉफ्टवेयर की मदद से वॉट्सऐप कॉल पर अपनी आवाज को महिलाओं की आवाज जैसा बना दिया।

विशाल ने पीड़ित से कहा कि उसकी मां का लिवर खराब हो गया है और ऑस्ट्रेलिया में इलाजा करवाना है। उसे थोड़े पैसे कम पड़ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने विशाल के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए”।

विशाल को मुंबई पुलिस ने ट्रैक किया और सूरत के सरदार नगर से गिरफ्तार किया। विशाल ने बताया कि उसका भाई भारी कर्ज में डूबा हुआ है और उसके 14 लाख के कर्ज को चुकाने में मदद करने के लिए उसने ऐसा किया।.

यह भी पढ़ें : Assembly Election Results : तीन राज्यों में वोटों की गिनती जारी, त्रिपुरा और नगालैंड में छाया भगवा

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी की, ‘पीड़ित ने जब विशाल से उसकी मां के इलाज और ऑस्ट्रेलिया में मदद कर रहे लोगों के बारे में पूछा तो उसे शक हो गया कि उसके साथ धोखा हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के हॉस्पिटल से जानकारी मिली कि वहां भारत की किसी महिला के लिवर फेल का इलाज नहीं चल रहा है।’

विशाल की एक वेबसाइट पर फेक प्रोफाइल (महिला की) देखकर पसंद किया और 27 दिसंबर 2017 को शादी के लिए प्रपोज किया।

LIVE TV