काला लहसुन: औषधीय गुणों से भरा धरती का सुपरफूड

लहसुन का प्रयोग हर घर में भोजन पकाते समय किया जाता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह स्वाद में तीखा और विशेष प्रकार की गंध वाला होता है। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन में प्रोटीन, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी पाए जाते हैं। जबकि इसको पीसने पर एलिसिन प्राप्त होता है, जो कई बीमारियों में लाभकारी होता है।

क्या है काला लहसुन-

इसमे सामान्य लहसुन की तरह ही एलिसिन पाया जाता है। साथ ही साथ इसमें ऐंटीबैक्टीरियल, ऐंटीवायरल गुण भी मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। सामान्य लहसुन को पकाकर ही काला लहसुन बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में लहसुन को दो सप्ताह तक अलग-अलग तापमान पर पकाया जाता है। इस प्रक्रिया से लहसुन की कलियां सुख जाती है। जिस वजह से लहसुन का रंग काला हो जाता है और लहसुन के छिलके का रंग भूरा हो जाता है। इस अभिक्रिया से लहुसन में ऐंटीऑक्सिडेंट्स गुण एकत्र हो जाते हैं, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

काले लहसुन के फायदे-

यह डायबिटीज़ रोग में काफी असरदार होता है। इसके सेवन से शरीर में शर्करा स्तर नियंत्रित रहती है। जबकि यह इंसुलिन को भी रेगुलेट करता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़ते वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना काले लहसुन को खा सकते हैं। सामान्य लहसुन के मुकाबले काला लहुसन अधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जबकि बौद्धिक विकास में भी यह बहुत फायदेमंद होता है

यह भी पढ़े-बेदाग चेहरा और गुलाबी निखार चाहिए तो अपनाएं ये नुसखा

LIVE TV