
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पिछले 22 वर्षों में राहुल गांधी 54 बार विदेश जा चुके हैं, जिन पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है।
पात्रा ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी की 10 साल की कुल आय सिर्फ 11 करोड़ रुपये है, फिर इतना बड़ा खर्च कहां से आ रहा है? उन्होंने पूछा कि इन यात्राओं की फंडिंग कौन कर रहा है और राहुल गांधी SPG सुरक्षा को चकमा देकर विदेश में किससे मिलते हैं।
बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता का मुद्दा बताया है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।



