उपचुनाव बना भाजपा की नाक का सवाल, 40 दिग्गजों पर जनता को लुभाने की जिम्मेदारी

रिपोर्ट- अनुज अवस्थी

देहरादून। बीजेपी ने थराली उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तरप्रदेश  के सीएम योगी आदित्यनाथ  के नाम शामिल किया है। क्योंकि बीजेपी के लिए थराली उपचुनाव अब अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

भाजपा रैली

थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह सहित चालीस स्टार प्रचारक प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन  राम लाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी  श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, स्मृति इरानी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अजय टम्टा,  तीरथ सिंह रावत,  भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगतसिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, महारानी माला राज लक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी,  सतपाल महाराज , प्रकाश पंत,  हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पाण्डेय, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य,  बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश महामंत्री संगठन  संजय कुमार, शामिल हैं।

यह भी पढ़े: कैराना उपचुनाव में भाजपा ने शुरू की किलेबंदी, ऐसे होगा विरोधियों का WIPE-OUT

इन्हीं के साथ नरेश बंसल, खजान दास, गजराज बिष्ट, महेन्द्र भट्ट, मोहन प्रसाद थपलियाल, शक्ति लाल शाह ,  बलवंत सिंह भोरियाल, चंदन राम दास, सुरेंद्र सिंह नेगी, भरत सिंह चौधरी, मुकेश कोली, श्रीमती ऋतु खंडूरी,  गणेश जोशी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

लेकिन अब यह देखना होगा कि थराली उपचुनाव में बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों के बावजूद क्या बीजेपी थराली का रण जीतने में कामयाब हो पायेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

LIVE TV