बीजेपी कार्यकर्ता ने वायरल की महिला की अश्लील तस्वीर, पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट-सैय्यद अबू तलहा

लखनऊः सूबे की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे को लेकर सत्ता में तो ज़रूर आ गई लेकिन अब अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। तुषार साहू नाम के युवक पर महिला ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने बीते एक वर्ष से युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत तक से की लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद बीती रात महिला ने नाका थाने में शिकायत की और आरोपी युवक की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल नाका थाने की पुलिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाई कर रही है।

भाजपा सरकार

यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता हुआ करता था उसी दौरान तुषार ने महिला कार्यकर्ता के फोन को हासिल किया और महिला से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

यही नहीं तुषार ने महिला कार्यकर्ता की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया और जबरन संबध बनाने का दबाव बना रहा था। इस मामले की शिकायत महिला कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ प्रमुख से भी की लेकिन तुषार को सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद भी जब तुषार की हरकतें बन्द नहीं हुई तो महिला ने नाका थाने में इसकी लिखित शिकायत की जिसके बाद आरोपी युवक तुषार को पुलिस ने हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई।

जब भाजपा में पार्टी कार्यालय से जुड़े होने के बाद एक सत्ता धारी पार्टी की कार्यकर्ता की यह हालत है तो प्रदेश की आम महिलाओ की सुरक्षा का अंदाज़ा आप खुद लगा लें।

 

LIVE TV