सियासी रसूखदार… भाजपा नेता ने बांदा की एसपी पर की अभद्र टिप्पणी, जानें पूरा मामला

बांदा। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की दबंगई इस बार गुरुवार को बांदा में देखी गई। मिर्जापुर के लिए स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की।

एसपी शालिनी

पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर स्थानीय भाजपा नेता को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सत्ता की हनक काम आई। ढाई सौ से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकर्ता जुट गए और आरोपी को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा ले गए।

भारतीय जनता पार्टी के महुआ मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने तेज तर्रार महिला पुलिस अधीक्षक शालिनी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। बांदा में तेरह माह का कार्यकाल गुजार कर मिर्जापुर के लिए स्थानांतरित एसपी ने त्रिपाठी के खिलाफ आईटी एक्ट में अपराध दर्ज करवाया था।

मामला एसपी से जुड़ा हो तो त्वरित कार्रवाई लाजिमी है। पुलिस ने रात में ही भाजपा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन गुरुवार सुबह त्रिपाठी को जेल भेजने की तैयारी के तहत पुलिस उसे चिकित्सीय जांच के लिए जिला चिकित्सालय ले गई, जहां जिलास्तरीय कई पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल को घेर लिया। बाद में नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राघवेंद्र सिंह आरोपी को अपनी सरकारी जीप में कोतवाली सदर बांदा ले गए। न्यू इंडिया वालों की भीड़ यहां भी पहुंच गई। भीड़ ने सीओ को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा, उसी दौरान वे आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए।

करीब चार घंटे की भाजपाई जहमत झेल चुके सीओ राघवेंद्र सिंह ने शाम को बताया कि आरोपी बृजेश त्रिपाठी पर दर्ज सभी धाराएं जमानती हैं, इसलिए निजी मुचलका भरवा कर कोतवाली से छोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें:- दलित युवक की मौत से खड़ा हुआ सियासी बखेड़ा, पुलिस प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि समिलउन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।’ जबकि भाजपा बांदा जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह और महामंत्री प्रेम नारायण द्विवेदी ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि ‘पुलिस त्रिपाठी को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई थी,

वहां बेरहमी से पिटाई की है। इस संबंध में त्रिपाठी ने सदर कोतवाली में बांदा में एसपी शालिनी को नामजद करते हुए अपहरण और हत्या की साजिश रचने की एक तहरीर भी दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- सुल्तानपुर पहुंचे तोगड़िया ने किया मोदी सरकार पर ज़ोरदार प्रहार, उठाया ये बड़ा सवाल

भाजपा महामंत्री प्रेम नारायण द्विवेदी ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र नरैनी, बबेरू और तिंदवारी के विधायक इस मुद्दे को एक साथ उठाएंगे। इस मुद्दे पर वे क्या-क्या बोलते हैं, यह देखना-सुनना दिलचस्प होगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV