यूपी में BJP की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को दिखाया गया बाहर का रास्ता

बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को एक हफ्ते के अंदर ही भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पार्टी में शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ भारी विरोध हो रहा था। दरअसल, योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रह चुकीं और भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी जितेन्द्र सिंह बबलू के पार्टी में आने से नाराज थीं और वह उन्हें पार्टी से बाहर निकालने के लिए लगातार दबाव बना रही थीं। यह मामला पार्टी के केन्द्रीय नेताओं तक पहुंच गया था। जिसपर एक्शन लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि जितेंद्र सिंह बबलू चार अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे।

Jitendra Singh Bablu

जिसदिन जितेन्द्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल हुए थे उसी दिन रीता बहुगुणा जोशी ने इस निर्णय से अपनी असहमति जता दी थी। उन्होंने कहा था कि संभावना है कि जितेन्द्र सिंह बबलू की पूरी जानकारी पार्टी नेतृत्व से न बताई गई हो, इसलिए उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया होगा। लेकिन वे इसके खिलाफ पार्टी के शीर्ष नेताओं से बात करेंगी। इसके बाद से ही रीता बहुगुणा जोशी लगातार पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर इस निर्णय का चुनाव में पड़ने वाले नकारात्मक असर को लेकर दबाव बना रही थीं। उनका कहना था कि पार्टी के इस फैसले से एक गलत सन्देश जायेगा और पार्टी को यह फैसला वापस ले लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-BJP के ही कुछ सांसदों से नाराज दिखे PM MODI, मांगी लिस्ट

वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए एके शर्मा इस मामले में तेजी से सक्रिय हुए और इस मामले पर रीता बहुगुणा जोशी का साथ दिया। कहा जा रहा है कि इस मामले को पार्टी के केन्द्रीय नेताओं के संज्ञान में भी ला दिया गया। इसके बाद केन्द्रीय नेतृत्व से मिली फटकार के बाद आनन-फानन में जितेन्द्र सिंह बबलू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

LIVE TV