राजघराने के मुखिया ने भाजपा पर लगाया लालच देने का आरोप, कहा- सीएम पद के साथ दे रहे थे…

नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी गरमाहट बढ़ गई है। चुनाव के लिए मतदान 18 फरवरी को होना है। जहां सभी पार्टियां चुनाव में अपनी दावेदारी प्रबल करने में जुटी हुई हैं। वहीं मतदान से ठीक तीन दिन पहले त्रिपुरा राजघराने के मुखिया प्रद्योत माणिक्य देबवर्मा ने भाजपा पर उन्हें लोभ देकर अपने पाले में मिलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा की ओर से उन्हें सीएम पद के साथ विपरीत परिस्थितियों में राज्यसभा सीट का लालच दिया गया।

नीतीश के मंत्री का विवादित बयान, कहा- शहीद के घर जाता तो क्या वो जिंदा हो जाता

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव

खबरों के मुताबिक़ प्रद्योत ने त्रिपुरा में भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा पर आरोप लगाया कि पिछले साल उन्होंने दो बार संपर्क किया था और इस बारे में संकेत दिया लेकिन उन्होंने खुलकर बात नहीं की। बतौर प्रद्योत भाजपा के दूसरे कई नेता खुलकर पार्टी में आने की बात कह चुके हैं।

बता दें कि त्रिपुरा विधान सभा की 60 सीटों के लिए भाजपा ने 51 उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि सहयोगी दल आईपीएफटी के लिए सिर्फ नौ सीटें छोड़ी हैं।

‘पीएम मोदी से थीं उम्मीदें लेकिन उन्होंने किया निराश’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा त्रिपुरा चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है। यह पैसा बाहर से आ रहा है जो देश के करदाताओं का है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन चुनावों में जितना पैसा त्रिपुरा में खर्च हुआ है, उससे ज्यादा सिर्फ इस चुनाव में खर्च किया जा रहा है।

हालांकि, प्रद्योत ने इस बात पर खुशी जताई कि विपक्षी उन्हें इतने बड़े कद का नेता समझते हैं कि भाजपा में आने के लिए डोरे डाल रहे हैं।

प्रद्योत ने कहा कि वो कांग्रेस की विचारधारा से समझौता नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा से वो असहज महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में उधार के नेताओं और पैसे के बल पर राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि कुछ नेताओं को अचानक भाजपा की विचारधारा अच्छी लगने लगी है, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि 2019 में केंद्र से भाजपा की सत्ता उखड़ने के बाद उनका क्या हश्र होगा?

उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो कांग्रेस से छिटककर तृणमूल कांग्रेस में गए थे। अब वहां से छिटककर भाजपा की शरण में आए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्दी ही ये लोग भाजपा से भी छिटककर कांग्रेस की तरफ आने की सोच रहे हैं। गौरतलब है कि प्रद्योत का जन्म दिल्ली में हुआ है लेकिन वो अगरतल्ला में रहते हैं। वो ‘द नॉर्थईस्ट टुडे’ पत्रिका के संपादक भी हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV