कैराना में चला महागठबंधन का मैजिक, भाजपा प्रत्याशी ने मानी हार

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन भर देश की निगाहें उपचुनावों के नतीजों पर टिकी रहीं क्योंकि इसके परिणाम 2019 के आम चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। लोकसभा की 4 सीटों में यूपी की कैराना, महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नगालैंड की एकमात्र सीट पर मतगणना हुई।

लाइव अपडेटस-

01:55 PM: कैराना लोकसभा पर रालोद का कब्जा, तब्बसुम हसन जीतीं।

01:11 PM: गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर एनसीपी 12352 वोटों से आगे है। एनसीपी उम्‍मीदवार मधुकर कुकड़े को 162287 वोट, बीजेपी के उम्‍मीदवार हेमंत पटले को 149935  वोट मि‍ले हैं।

01:08 PM: नगालैंड में NDPP के उम्‍मीदवार तोखेहो येपथेमी 51399 वोटों से आगे हैं। येपथेमी को 264078 वोट, कांग्रेस समर्थ‍ित NPF सी अपोक जमीर को 212679 वोट मिले हैं।

12:52 PMकैराना में 18वें राउंड के बाद आरएलडी की तबस्सुम हसन को 360821 वोट मिले हैं, तो वहीं बीजेपी की मृगांका सिंह को  317190 वोट मिले हैं.

12:40 PM: नूरपुर में सपा प्रत्याशी नईम-उल-हसन की जीत, भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को 6678 वोटों से हराया

12:20 PM: कैराना लोकसभा सीट में 16वें राउंड के बाद आरएलडी की उम्मींदवार तब्बसुम भाजपा की मृगांका से लगभग 39 हजार वोटों से आगे

12:14 PM: नूरपुर  में 22वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी 10550 वोटों से आगे

11:53 AM: नूरपुर में 20वें राउंड के बाद सपा उम्‍मीदवार  10208 वोटों से आगे

11:51 AM: नगालैंड सीट पर बीजेपी समर्थ‍ित NDPP के उम्‍मीदवार को 157747 वोट, कांग्रेस समर्थ‍ित NPF को 141856 वोट मिले हैं।

11:48AM: पालघर में बीजेपी के उम्‍मीदवार 19 हजार वोटों से आगे हैं। 12 राउंड के बाद बीजेपी के उम्‍मीदवार राजेंद्र गावित को 134884, श‍िवसेना को 115142, बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) को 96177 और कांग्रेस को 27079 वोट मिले हैं।

11:31 AM: नगालैंड सीट पर बीजेपी समर्थ‍ित NDPP के उम्‍मीदवार को 142379 वोट, कांग्रेस समर्थ‍ित NPF को 127818 वोट मिले । एनडीपीपी काउम्‍मीदवार 14561 वोट से आगे हैं।

11:14 AM: कैराना में आरलेडी प्रत्याशी तब्बसुम को लगभग 20 हजार वोटों की बढ़त। 8वें राउंड के बाद आरएलडी की तबस्सुम हसन को 170787 वोट मिले  तो वहीं बीजेपी की मृगांका सिंह को  150870 वोट ही मिले हैं।

11:10 AM: पालघर में 8 राउंड के बाद बीजेपी के उम्‍मीदवार राजेंद्र गावित को 91795, श‍िवसेना को 73387, बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) को 62187 और कांग्रेस को 19920 वोट मिले हैं। बीजेपी के उम्‍मीदवार 18 हजार वोटों से आगे हैं।

11:08 AM: नगालैंड सीट  पर बीजेपी समर्थ‍ित NDPP के उम्‍मीदवार को 112337 वोट, कांग्रेस समर्थ‍ित NPF को 87642 वोट मिले हैं। एनडीपीपी के उम्‍मीदवार 24695 वोट से आगे हैं।

10:46 AM: कैराना में आरएलडी आगे, तबस्सुम हसन को 75503 वोट मिले हैं, तो वहीं बीजेपी की मृगांका सिंह को 61022 वोट मिले हैं।

10:40 AM: नगालैंड सीट पर बीजेपी समर्थ‍ित NDPP के उम्‍मीदवार को 82192 वोट, कांग्रेस समर्थ‍ित NPF को 61626 वोट मिले हैं। एनडीपीपी के उम्‍मीदवार  20566 वोट से आगे हैं।

10:33 AM: पालघर में 5 राउंड के बाद बीजेपी के उम्‍मीदवार राजेंद्र गावित को 56812, श‍िवसेना को 42576, बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) को  40362 और कांग्रेस को 10366 वोट मिले हैं।

10:31 AM: एनसीपी उम्‍मीदवार मधुकर कुकडे  गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर 782 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

देश में नौ राज्यों की 4 लोकसभा  सीटों और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 55082 वोट मिले हैं, तो वहीं बीजेपी की मृगांका सिंह को 45368 वोट मिले हैं। आरएलडी करीब 9762 वोटों से आगे चल रही है। नूरपुर में भी समाजवादी प्रत्याशी आगे चल रहा है। महाराष्ट्र की पालघर सीट पर भाजपा के राजेंद्र गावित  आगे चल रहे है। गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर एनसीपी उम्‍मीदवार मधुकर कुकडे आगे चल रहे हैं।

मतगणना

जिसमें कैराना सीट भाजपा और विपक्ष के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यहां पर सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ सपा,बसपा,रालोद,कांग्रेस एक होकर लड़ रहे है। बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

9 राज्यों की इन 10 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस चुनाव को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के बड़े चेहरे भी प्रचार करते दिखे।

यह भी पढ़े: भाजपा कॉर्पोरेट की चहेती, 5 पार्टियों के संयुक्त चंदे से 9 गुणा अधिक चंदा मिला : रिपोर्ट

चुनाव आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों में सबसे ज्यादा अंपाती में 90.42 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, गोमिया और सिल्ली में क्रमश: 62.61 और 75.5 फीसदी वोटिंग हुई।

LIVE TV