जहां मोदी लाए थे इंदिरा और बदबू का कनेक्शन, वहां कांग्रेस ने ‘जीता’ इलेक्शन

नई दिल्ली : गुजरात के चुनाव परिणाम सबके सामने आ गए हैं। भाजपा 22 साल बाद भी सत्ता में है। बीजेपी किसी तरह बहुमत से 7 सीट ज्यादा लाकर अपनी सत्ता को बचा पाई। वहीं कांग्रेस ने गुजरात में 2012 की तुलमा में अच्छा प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद उसका आंकड़ा 80 तक पहुंचा है।

मोरबी

भाजपा के लिए पीएम मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां की। इनमें मोदी ने कांग्रेस राज की जबरदस्त बुराई की। इंदिरा गांधी पर भी जबरदस्त हमला बोला। यही शायद जनता को भाया नहीं।

इस चुनाव में भाजपा को अपने कई पारंपरिक मैदान गंवाने पड़े हैं। राज्य में 5 बड़े मंत्री चुनाव हार गए। खासकर ऐसे जहां वह लंबे समय से जीतती आ रही थी।

यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव : जनता ने काटा GST, तभी आईं BJP की 99 सीटे!

ऐसा ही एक इलाका है मोरबी जिला। ये जिला तब चर्चा में आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर हमला किया था।

29 नवंबर को गुजरात के मोरबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि यहां से मेरा पुराना नाता है। मोरबी से मेरा सुख-दुख का नाता है।

पीएम मोदी ने कहा था कि, मैं लोकसभा चुनाव में मोरबी आया था। भूकंप के दौरान मोरबी ने काफी सहायता की। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल जी आपको शायद पता नही होगा। आपकी दादी (देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) जब मोरबी आईं थीं तो मुंह पर रुमाल रख कर आईं थीं। क्योंकि उन्हें यहां बदबू आ रही थी।

यह भी पढ़ें : राहुल के हिंदुत्व पर उठे सवाल, भगवान ने दिया आधे से ज्यादा

पीएम के इस बयान के बाद हालांकि राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर काफी बहस हुई, लेकिन इस मुद्दे का भाजपा को यहां खासा नुकसान उठाना पड़ा। मोरबी जिले की 3 में से दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। भाजपा के हिस्से में सिर्फ 1 सीट आई।

ठक्करबापानगर के चुनावों में नहीं दिखी पाटीदारों की नाराजगी, बीजेपी से बुरी तरह हारे हार्दिक पटेल के वकील

मोरबी और टंकारा सीट तो कांग्रेस के हिस्से में 22 साल बाद आई। मोरबी में कांग्रेस को बड़ा फायदा मिला और भाजपा को नुकसान हुआ। इन चुनावों में भाजपा को गांवों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में ज्यादा फायदा हुआ। इसे देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस अपनी पैठ बना रही है।

LIVE TV