आपका बर्थ मंथ बताएगा, आपके अंदर क्या खासियत है
हर इंसान में कुछ न कुछ खूबियां होती हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं आपके भीतर किस प्रकार की खूबी है, यह आपके जन्म का महीना ही तय करता है कि आपमें क्या खास है। तो देर किस बात की, आइए जानते है बर्थ मंथ के अनुसार आपके अंदर क्या खास है।

जनवरी में जन्में लोगों की खासियत
जिन लोगों का जन्म जनवरी में होता है वो लोग प्राकृतिक हीलर माने जाते हैं। ये लोग बहुत ही सरलता से दूसरे व्यक्ति को कम्फर्टेबल महसूस करवा सकते हैं। यह प्रकृति प्रेमी होते है, इनका स्वभाव बहुत ही ज्यादा विनम्र होता है। यह लोग दूसरों को जज करना बिल्कुल पसंद नहीं करते है। इस महीने जन्में लोग संवेदनशील और भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

फरवरी में जन्में लोगों की खासियत
फरवरी में जन्में लोग हमेशा दूसरों की परिस्थिति को समझते हैं। यह लोग बहुत ही दयावान होते है। यह लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं। फरवरी माह में जन्म लेने वाले लोग दूसरों को तनाव रहित करने में सक्षम होते हैं। ये एंपैथिक और साइकिक होते हैं। इनके लिए रिश्ते ही सबसे बढ़कर होते हैं और ये अपने जीवन का सबसे ज्यादा समय किसी खास को खोजने में लगा देते हैं।

मार्च में जन्में लोगों की खासियत
मार्च महीने में जन्में लोग आकर्षण से भरपूर, शर्मीले और रिजर्व, सीक्रेटिव, ईमानदार और उदार होते हैं। इनमें दूसरे को दुख पहुंचाने और दूसरे का दुख कम करने दोनों ही की काबीलियत होती है। आप प्रसिद्धि के लिए बने हैं। इनके अंदर पैसे कमाने की क्षमता होती है साथ ही साथ तेजी से खर्च करने की भी क्षमता होती है।

अप्रैल में जन्में लोगों की खासियत
अप्रैल माह में जन्में लोग विनाश करने में सक्षम होते है साथ ही साथ दूसरे को हील करने में भी। भावनात्मक रूप से ये कठोर और मजबूत माने जाते हैं, ये अपने रिएक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह लोग बहुत अच्छे मेंटर्स साबित होते हैं। इन लोगों को किसी का भी डर नहीं सताता है। ये हमेशा हर चुनौती के लिए डट कर खड़े रहते हैं और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मौके खोज लेते हैं।

मई में जन्में लोगों की खासियत
मई में जन्में लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी और कठोर. मजबूत इच्छाशक्ति औऱ बहुत ज्यादा मोटिवेटेड होते है। इनके विचारों में तीखापन होता है और इन्हे बहुत आसानी से गुस्सा आता है। ये दूसरों का मार्गदर्शन करने में अव्वल माने जाते हैं लेकिन जहां तक दूसरों के घावों को भरने की बात है, उसमें ये पीछे ही रहते हैं। ये लोग अच्छे सलाहकार होते है।

जून में जन्में लोगों की खासियत
जून में जन्में लोग रोमांटिक किस्म के होते हैं लेकिन ईर्ष्यालु भी होते है। इनकी लव लाइफ जटिल होती है। इनको गॉसिप करना पसंद होता हैं। अपने प्रियजनों के लिए ये किसी भी सीमा को लांग सकते हैं। इनके निर्णयों में भी इस बात की साफ झलक दिखाई देती है। ये स्वभाव से थोड़े चूजी होते हैं और हमेशा बेस्ट चीजें ही चाहते हैं।

जुलाई में जन्में लोगों की खासियत
जिनका जन्म जुलाई माह में होता है वह गंभीर, मासूम और दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं। इनको अपने परिवार की बहुत परवाह होती है । इस महीने में जन्मे लोग थोड़े एकांतपसंद होते हैं। इनके साथ रहना फन से कम नहीं होता है। कई बार इन्हें समझना मुश्किल होता है।

अगस्त में जन्में लोगों की खासियत
अगस्त में जन्में जातकों को हर किसी में अच्छाइयां देखना आता हैं। कड़ी मेहनत करने की वजह से आप कई बार बीमार तक पड़ जाते हैं। इनमें दूसरों को उत्साहित करने की क्षमता होती है। ये साहसी और बेखौफ, लीडरशिप करने वाले, ईगोस्टिक, खुद पर गर्व करने वाले होते है।

सितंबर में जन्में लोगों की खासियत
सितंबर में जन्में लोग दूसरों के दर्द को, उनके कष्ट को महसूस कर पाने में पूर्ण रूप से सक्षम होते हैं। वे आसानी से दूसरों की भावनाओं के साथ गहरा संबंध स्थापित कर लेते हैं। ये कंप्रोमाइसिंग, समझदार औऱ व्यवस्थित, जिद्दी, शांत, ग्रुप में बात करने में सहज, वफादार, संवेदनशील होते है।

अक्टूबर में जन्में लोगों की खासियत
सितंबर में जन्में लोग दिन में सपने देखने वाले, वफादार, दूसरों की सोच की परवाह ना करने वाले होते है। ये लोग पुरानी यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने प्रयास करते हैं और दूसरों को भी अच्छे से गाइड करते हैं। इनके भीतर नेतृत्व करने की प्राकृतिक क्षमता होती है।

नवंबर में जन्में लोगों की खासियत
इस महीने में जन्मे लोग बहुत भाग्यशाली, धनवान और मस्तमौला किस्म के माने जाते हैं लेकिन उनका भाग्य तभी साथ देता है जब वह कड़ी मेहनत और परिश्रम करते है। उनके काम करने का तरीका बहुत अलग होता है जो सभी को प्रभावित करता है। इस महीने में पैदा हुए लोग काफी वफादार होते हैं।

दिसंबर में जन्में लोगों की खासियत
यह पैदाइशी लीडर होते हैं। इनकी तार्किक क्षमता इन्हें महान बनाती है। ये हर चीज के अच्छे और बुरे पहलू को अच्छी तरह समझते हैं। दिसंबर महीने में पैदा हुए लोग बहुत ही ईमानदार होते है। ये अपने विश्वासों और नैतिक मूल्यों के प्रति बेहद दृढ़ रहते हैं। इन्हें इन मूल्यों से कोई डिगा नहीं पाता है।
यह भी पढ़े-इस दिवाली में बनाइए अपने घर को सबसे परफेक्ट और स्पेशल, जानिए क्या है तरीका