Birthday 2020: एक समय था जब विजय देवरकोंडा का अकाउंट हो गया था सील, आज है करोंड़ो का बंगला

कबीर सिंह मूवी को आज ज्यादातर सभी लोगों ने पसंद किया. कबीर सिंह के किरदार को कहीं न कहीं हर लवर ने अपने अंदर महसूस किया है. यह बात भी सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की यह फिल्म साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी पर बनी है. इस फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता  विजय देवरकोंडा से लोग बहुत प्रभावित हुए थे. उनकी एक्टिंग ने लोगों पर कमाल का जादू कर दिया था. आज  विजय देवरकोंडा तेलुगू फिल्मों के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं. वे न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं. आज विजय अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इतनी कम उम्र में ही विजय की फैन फॉलोइंग कोरोड़ों में है। विजय का जन्म 9 मई, 1989 में हैदराबाद में हुआ था. याद दिला दें कि पिछले साल विजय ने अपने जन्मदिन पर फैंस के बीच नौ ट्रक आइसक्रीम बंटवाई थी.

 

 

विजय के पिता का भी फिल्मों से गहरा नाता है। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडियन टीवी स्टार रह चुके हैं। लेकिन विजय ने कड़ी मेहनत से ये कामयाबी हासिल की है। विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘नुव्विला’ से की थी। ये विजय की डेब्यू फिल्म थी।

आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर करेंगे इस रविवार एक खास गीत से सभी मदर्स को सलाम

पिछले साल ही विजय ने जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इस लग्जरी बंगले की कीमत 15 करोड़ के करीब है। उन्होंने गृह प्रवेश के दौरान की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की थीं। विजय इस घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी कंपनी का नाम ‘हिल एंटरटेनमेंट’ है। विजय देवरकोंडा का एक क्लोथ ब्रांड भी है, जिसका नाम है ‘राउडी वियर’।

 

बता दें विजय देवरकोंडा का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। महज 31 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमाई है। कभी अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था। ये बात विजय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। उन्होंने बताया था स्ट्रगल के दिनों में उनके पास किराया देने के भी पैसे नहीं होते थे।

 

विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2016 में आई ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में आई ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय को खूब स्टारडम मिला। उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी। इसके बाद ‘डियर कामरेड’ से भी विजय ने खूब लोकप्रियता बटोरी।

 

LIVE TV