पक्षियों की 200 प्रजातियों वाला बर्ड सेंचुरी इसी ही राज्य में स्थित है

भारत का दक्षिण भारत राज्य अपनी ऐतिहासिक और प्रचीन धरोहर के लिए काफी जाना जाता है। यह राज्य वाकई तारीफ के लायक है। यहां मौजूद वन्यजीव अभयारण्य जीवों के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। यह अपने आप में ही बहुत खास है। यह आम जानवरों के साथ-साथ लुफ्त हो गई कई जानवरों की प्रजातियों का घर माना जाता है। माना जाता है कि इस राज्य का 38,720 वर्ग कि.मी. का क्षेत्र घने जंगलों से भरा हुआ है। अगर आप को सही में जानवरों से प्यार है तो आप यहां पर जरूर जाएं।

बर्ड सेंचुरी

दांदेली

आप अपने सफर की शुरुआत यहां के खास दांदेली से कर सकते हैं। यहां पर बहुत ही सुंदर वन्यजीव अभयारण्य भी है। यहां पर एक बहुत ही प्रसिद्ध नदी भी है जिसका नाम है काली नदी। आप इस नदी पर वाटर राफ्टिंग के साथ यहां आसपास के इलाके में ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं। कई वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला यह आरक्षित वन कई जंगली जीवों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है, जिनमें बाघ, हाथी, हिरण, तेंदुआ, चीता आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं यहां पर 200 से ज्यादा पक्षी और पशियों का घर है। यहां पर रंग-बिरंगे पक्षियों को आप उनकी रोज की क्रियाएं करते देख सकते हैं।

कर्नटक

श्रीरंगपट्टनम

यह इस राज्य का महत्वपूर्ण और काफी प्रसिद्ध वन्य जीव अभयारण्य है आप जब भी जाए यहां की सैर का प्लान कर सकते हैं। इस राज्य की खूबसूरती अतुल्य है। यहां पर रंग बिरंगे पक्षियों के साथ आप कई सारे क्रियाओं का भी मजा ले सकते हैं। यह बर्ड सेंचुरी मुख्य स्थल श्रीरंगपट्टनम से मात्र 5 कि.मी के फासले पर स्थित है। यहां पर आप काफी तरह के खूबसूरत पक्षियों के देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भाद्रपद पूर्णिमा: भगवान सत्यनारायण की करें पूजा, बुद्धिमान संतान प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद

रामनगर

पक्षी विहार का आनंद लेने के लिए आप कर्नाटक के रामनगर की ओर रूख कर सकते हैं। बंगलोर के नजदीक यह एक शानदार पर्यटन गंतव्य है। चूंकि यहां भारी मात्रा में रेशम का उत्पादन किया जाता है इसलिए इसे रेशम नगरी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यह स्थल एंडवेंचर के शौकीनों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन अगर आप यहां पक्षी विहार का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां के रामनगर गिद्ध अभयारण्य की सैर कर सकते हैं। यह एक अनोखा अभयारण्य जो गिद्धों की एक बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है। आप यहां गिद्धों की की प्रजातियों को देख सकते हैं, जिनमें लांग बिल्ड, इजिप्शियन आदि शामिल हैं।

बांकापुरा

बांकापुरा राज्य के खूबसूरत जिले हावेरी के अंतरर्गत आता है। यह राज्य अपने आकर्षणों के लिए काफी जाने जाते हैं। इस नगर का यह वन्य जीव अभयारण्य काफी चर्चा में रहते है। यह सेंचुरी काफी फैमस और प्रसिद्ध है। आप यहां हजारों की संख्या में मोर और मोरनी को निहार सकते हैं। आपको यहां पर मोर-मोरनी की कई सारी प्रजातियों को देखने का अवसर प्राप्त होगा।

 

 

LIVE TV