Bihar Chunav Result: चिराग पासवान की LJP ने खोला खाता

बिहार विधानसभा चुनाव के वोट गिने जा रहे है। तो वही अकेले दम पर चुनाव के मैदान में उतरी लोजपा सिर्फ एक सीट हासिल कर पाई है। लोजपा ने अपनी कुल 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से सिर्फ एक सीट बेगूसराय के मोतिहारी से राजकुमार सिंह ने खाता खोला है। तो वही 134 सीटों पर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।

लोजपा के मुख्या चिराग पासवान अकेल दम पर चुनाव में उतरा मेहंगा पड़ गया । अब हालत ये है कि वह राजनीति के दौर में सबसे पीछे रहे गए है। वहीं इसी कड़ी में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी बीजेपी से बागी होकर लोजपा के टिकट पर चुनाव के मैदान में उतरे थे।

जदयू नेता और पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा से काफी उम्मीदे भी की जा रही थी पर वह भी चुनावी मैदान में विफल रहे। हालांकि लोजपा के कई सीटों पर परिणाम काफी प्रभावित रहा खासकर जेडीयू से अधिक महागठबंधन को लाभ मिला। कुछ सीटों पर लोजपा के उम्मीदवार एनडीए प्रत्याशियों को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। लोजपा के छह उम्मीदवार भाजपा के खिलाफ भी मैदान में थे।  

LIVE TV