Bihar Assembly ELection 2020 : सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, राजद 145 और कांग्रेस 62 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है। बिहार में कांग्रेस 62 सीटों पर लड़ने को राजी हो गयी है। जबकि राजद 145 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान कुछ देर बाद होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 243 सीटों में राजद 145 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि अभी तक 70 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस को 62 सीटें ही मिली हैं जिन पर वह अपने उम्मीदवार उतारेगी।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सीटों की शेयरिंग बड़ा रहस्य बना हुआ है। एक ओर जहां चिराग पासवान लोजपा को लेकर अपना राग जाप रहे हैं तो वही मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोजपा ने एनडीए से अलग होने का मन बना लिया है। हालांकि अब सीटों के बंटवारे को लेकर फिलहाल एक बड़ी चीज निकलकर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में कांग्रेस 62 सीटों पर लड़ने को राजी हो गयी है। जबकि राजद 145 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

LIVE TV