संडे का वार एपिसोड ने Bigg Boss OTT हाउस में एक झटका लाया क्योंकि इस हफ्ते शो में डबल एलिमिनेशन की घोषणा की गई थी। ऐसे में करण जौहर ने जनता का फैसला सुनाते हुए बताया कि मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह का सफर खत्म होता है। जी हां इस हफ्ते भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह घर से बेघर हो गईं हैं। लेकिन घर से बेघर होने से पहले अक्षरा की बीते दिन जाम कर क्लास लगाई गई हैं।

बता दे बीते एपिसोड में घर के सदस्यों के लिए फैंस के डायरेक्ट सवाल पूछे गए थे। इस दौरान फैंस ने उनको निशाना बना लिया और उनसे बैक टू बैक 3 सवाल पूछे। पिछले पूरे हफ्ते अक्षरा और नेहा भसीन के बीच काफी टकराव हुआ था। जिस पर उन्हे कई कमेन्ट करते देखा गया था। वहीं अक्षरा की फटकार लगाते हुए शो के होस्ट कारण जौहर ने उनको नेहा से माफी मांगने को कहा। जनता के पहले सवाल पर तो अक्षरा ने मानने से ही इनकार कर दिया, जिसपर करण जौहर ने उन्हें फटकार लगाई और उनसे उनकी गलती मानने को कहा।
करण ने अक्षरा की फटकार लगते हुए कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते भी यह टॉपिक नहीं उठाए थे। लेकिन एक होस्ट होने के नाते वो किसी महिला के लिए बोले गए अपशब्दों को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। करण जौहर ने अक्षरा को लताड़ते हुए कहा कि वो एक महिला होकर किसी दूसरी महिला के बारे में इतनी गंदी बातें कैसे कर सकती हैं। करण ने कहा किसी भी कल्चर में इस तरह की लैंग्वेज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जैसा उन्होंने नेहा भसीन के लिए किया है।
वहीं फैंस की बात करे तो भले ही एपिसोड में अक्षरा को निशाना बनाया गया हैं लेकिन उनका घर से बाहर होना फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर फैंस शो के मेकर्स और करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं और करण जौहर को बायस्ड बता रहे हैं। दिव्या के बाद अक्षरा सिंह को फटकार लगाने पर फैंस का मानना है कि करण शमिता और नेहा के लिए बायस्ड हैं और उन्हें कभी कुछ नहीं कहते हैं, और शो में अक्षरा की वापसी को ले कर सोशल मीडिया पर तेज़ी से मांग उठ रही हैं।