Bigg Boss 15 : दीपिका पादुकोण लगाएंगी फिनाले में तड़का, सलमान जमकर कर रहे मस्ती
बिग बॉस 15 खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 122 दिन तक यह एपिसोड चला। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स सामने आए। लेकिन अब यह शो ग्रैंड फिनाले के बहुत ही करीब है। ग्रैंड फिनाले में कई सितारे शिरकत करने वाले हैं। लेकिन सबसे खास बात है कि बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण और दबंग खान एक ही मंच पर मस्ती करते दिखाई देंगे।

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण
शो मेकर्स ग्रैंड फिनाले से पहले प्रोमो डालकर यह जानकारी दे रहे हैं कि ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन से सितारे दिखाई देंगे। मेकर्स ने 10 सेकेंड का नया प्रोमो इंस्टाग्राम पर डाला है। इशमें दीपिका पादुकोण भी मंच पर दिखाई दे रही हैं। प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया ‘आपका वीकेंड होगा खास, क्योंकि आने वाला है दीपिका पादुकोण और सलमान खान का साथ’।