युवराज की भाभी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- यूवी की मां हैं उनके प्‍यार की विलेन

युवराजबॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान का शुर्खियाँ बटोरने वाला शो ‘बिग बॉस’ शुरू हो गया। यह शो का 10वां सीजन है। शो में कई स्टार ने अपने-अपने पॉपुलर ट्रैक्स पर डांस किया। बिग बॉस 10 में पहली बार 7 सेलेब्रेटी चेहरों के साथ ही 13 साधारण लोग भी शामिल किये गये हैI

इन्ही 13 लोगों में से गुडगाँव की आकांक्षा शर्मा भी है। कुछ साल पहले आकांक्षा की शादी हम सब के चहेते बल्लेबाज युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुई थी। दुर्भाग्यवश उनकी शादी ज्यादा दिन नही चल सकी और दोनों चार महीने बाद अलग हो गये।

लेकिन शो के दौरान आकांक्षा ने कुछ ऐसा बोल दिया कि लोगों में सनसनी फैल गयी। दरअसल उन्‍होंने जोरावर से अलग होने के राज से परदा उठा दिया और अरोप भी ऐसा लगाया कि माहौल गर्म हो गया। आकांक्षा ने युवराज सिंह के भाई से तलाक का कारण यूवी की मां को बताया। उन्‍होंने कहा इस बात के लिए पूरी तरह से उनकी मां शबनम जिम्‍मेदार हैं।

आकांक्षा ने इस बात का भी खुलासा किया कि अभी वे दोनों कानूनी तौर पर एक दूसरे से जुदा नहीं हुए हैं लेकिन जल्‍द ही यह कवायद भी पूरी हो जाएगी।

LIVE TV