मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कैसा रहने वाला है आपके ज़िले में मौसम

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से लोगो को काफी परेशानी हो रही है। समझ नहीं आ रहा कि गर्मी के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले या फिर छाता और रेनकोट लेकर घर से निकले। बेमौसम बारिश से किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। आज यानी 23 मार्च को मौसम साफ़ नज़र आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन लू नहीं चलेगी। वहीं, मार्च माह का अंत बारिश से होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ में इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। शुक्रवार को शुष्क मौसम रहने के बाद शनिवार से आसमान में बादलों का असर फिर से दिखेगा। इससे अधिकतम तापमान में असर दिखेगा। 30 अगस्त तक 31 डिग्री से 32 डिग्री तक तापमान रहने के आसार हैं। वहीं, 31 अगस्त को फिर बादलों का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने मार्च के आखिर तक प्रदेश के आसमान में बादलों का असर रहने से तापमान में बहुत अधिक वृद्धि जैसी संभावना नहीं जताई है। इससे लू जैसे हालात नहीं पैदा होंगे। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं।

नोएडा और गाजियबाद में भी मार्च माह में बहुत अधिक तापमान बढ़ने के आसार नहीं हैं। दोनों शहरों में माह के अंत तक आसमान में बादल छाने और छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, 31 मार्च और 1 अप्रैल को दोनों शहरों में मौसम में बदलाव और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। इससे माह का अंत ठंडक से होने की उम्मीद है। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। गुरुवार को दोनों शहरों में धूप का असर दिखने और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पूर्वांचल में हल्की हवाओं का असर दिख रहा है। इस इलाके में भी माह के अंत तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। गोरखपुर में 4 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा और आसमान में बादलों के असर से अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वाराणसी में भी 4 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। शहर में 31 मार्च और 1 अप्रैल को छिटपुट बारिश के आसार हैं। इससे पहले इस माह के अंत तक आसमान में बादलों का असर रहेगा। इससे तापमान संतुलित रहेगा। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LIVE TV