भोजपुरी फिल्म ‘लागल रहा ए राजा जी- 2’ की कहानी सच्ची घटना पर आधारित

मुंबई. भोजपुरी फिल्म जगत में इस वर्ष से सीक्वल फिल्मों का चलन बढ़ा है। इसी कड़ी में ‘लागल रहा ए राजा जी’ का सीक्वल बन रहा है। फिल्म के निर्माता दिलीप सिंह राजपूत और निर्देशक रमाकांत प्रसाद हैं। इसकी कहानी बिहार की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

bhojpuri-film-lagal-rah-ye-raja-ji-parti-2

निर्देशक रमाकांत प्रसाद आईएएनएस को बताया कि पिछली फिल्म से इस फिल्म की कहानी पूरी तरह अलग है। इसमें चर्चित अभिनेता विशाल सिंह और तनुश्री की जोड़ी दिखेगी।

ये भी पढ़ें:-घर की इस चीज से खुद करें बीमारियों पर वार

‘लागल रहा ए राजा जी’ के फिल्म का निर्माण भी रमाकांत प्रसाद ने ही किया था, जिसमें मुख्य भूमिका दिनेश लाल यादव निरहुआ ने निभाया था।

प्रसाद ने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में जारी है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह पारिवारिक होगी और लोग अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर इसे देख सकेंगे। इसके जरिए बाल कलाकार आयुष सिंह राजपूत भोजपुरी पर्दे पर एंट्री कर रहे है।

LIVE TV