जानें… कैशलेश इकॉनमी के लिए मोदी का भीम कैसे पड़ेगा पेटीएम पर भारी

BHIMनई दिल्ली। भारत सरकार का ऑनलाइन पेमेंट ऐप BHIM लॉन्च होने के चंद दिनों के अंदर ही भारत में सबसे पॉप्युलर ऐंड्रॉयड ऐप बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐप को पिछले हफ्ते 30 दिसंबर को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया था। यह भारत में गूगल प्ले स्टोर के चार्ट पर 4.1 की रेटिंग के साथ है। यह देश में मौजूद ई-वॉलेट कंपनियां को कड़ी चुनौती देने लगा है। नोटबंदी लागू होने के बाद पेटीएम कारोबार में हुए कई गुना इजाफे के बाद उठाया गया कदम  है।

BHIM

भीम ऐप आपके बैंक खाते से सीधे तौर पर जुड़ा रहता है। भीम ऐप आपका ट्रांजैक्शन सीधे सेलर और बैंक खाते के बीच कराता है। बैंक और सेलर के बीच सीधा ट्रांजैक्शन होने के कारण भीम ऐप पर किसी तरह का ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगता। भीम ऐप में यूजर एक से अधिक बैंक खातों को जोड़ सकता है और अपना कैशलेस ट्रांजैक्शन कर सकता हैं। वहीं केन्द्र के भीम ऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। आपका ऐप बिना पैसे अपने पास ट्रांसफर किए आपको बैंक के जरिए सीधे खऱीदारी करता है, लिहाजा बैंकिंग चार्ज सिर्फ एक बार लगाए जाने की उम्मीद है।  खास बात यह है कि सभी बैंकों और फाइनैंशल इंस्टिट्यूशंस के लिए यह कॉमन है।

पेटीएम ऐप में आप अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करते हैं। पेटीएम ऐप आपके बैंक खाते की जानकारी अपने पास पास रखता है और थर्ड पार्टी बनकर आपका ट्रांजैक्शन करता है। पेटीएम प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर बैंकिग चार्ज लगाता है।

पेटीएम में एक यूजर सिर्फ एक बैंक खाते को जोड़ पाएगा जिससे उसका आईडी निर्धारित होगा, दूसरा खाता जोड़ने के लिए उसे दूसरे मोबाइल पर एक बार फिर से पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा। पेटीएम को स्मार्टफोन अथवा कंप्यूटर दोनों के जरिए चलाया जा सकता है। इसकी मदद से ऑनलाइन शॉपिग के सभी पोर्टल पर भुगतान किया जा सकता है, लेकिन ट्रांजैक्शन सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध रहने की स्थिति में संभव है।

पेटीएम ऐप सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी यूजर पर किसी तरह का चार्ज लगाने के लिए मुक्त है। पेटीएम पर पैसा रीचार्ज करने के लिए यूजर अपने बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करता है, जिसपर बैंक अपना चार्ज लगाता है। वहीं खरीदारी के लिए एक बार फिर पेटीएम बैंक के पेमेंट गेटवे पर जाता है जिससे दोबारा चार्ज लगाया जा सकता है।

पेटीएम नोएडा आधारित एक निजी कंपनी है, जिसे 2015 में रिजर्व बैंक से देश के पहले पेमेंट बैंक का लाइसेंस मिला था। पेटीएम में चीन की कंपनी अलीबाबा की कंपनी एंट ग्रुप का बड़ा निवेश है। वहीं, टाटा समूह ने भी 2015 में पेटीएम में निवेश किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV