
Sonia Gandhi Joins Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस बीच कांग्रेस के आधिकारिक Twitter Account से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ चलती दिखाई दे रही हैं।

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत कर्नाटक में मांड्या ज़िले के बेल्लार से हुई है। इस मौके पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। बता दें कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की।
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ चलती दिखाई दे रही हैं। उनके आगे-पीछे सुरक्षा का जबरदस्त घेरा भी नजर आ रहा है। वहीं इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस ने लिखा, “जो प्रण लिया है, पीछे नहीं हटेंगे। लाख मुश्किल आए, हम भारत जोड़ेंगे।”
कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने से अत्याचारी और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ हमारी इस लड़ाई को और ताकत मिलेगी। बता दें कि यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिव्यांग लोगों से संवाद किया है।
कर्नाटक कांग्रेस ( Karnatak Congress ) प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ( DK Shivkumar ) ने कहा कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी ( sonia gandhi ) कर्नाटक की सड़कों पर हमारे साथ उतरी हैं। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और बीजेपी अपनी दुकान बंद करने की राह पर है।
आपको बता दें कि Congress की यह भारत जोड़ो यात्रा ( BharatJodoYatra ) पिछले महीने सात सितंबर को शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी ( RahulGnadhi ) ने श्रीपेरंबदुर में अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की थी। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, ”मैंने अपने पिता को नफरत और बंटवारे की राजनीति में खोया है। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा।”
कांग्रेस के मुताबिक 3,570 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी, इसमें 118 कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं इसमें अलग-अलग राज्यों के 100 नेता इस यात्रा में हिस्सा लेंगे।