भारत-चीन सीमा पर 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप, झटकों से सहमे लोग

भूकंपनई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर शनिवार की सुबह 4.04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 आंकी गई है। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि इस भूकं प से कहीं किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। चूंकि भूकं प का केंद्र भारत-चीन सीमा था, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पूरी जांच की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकं प सुबह 4 बजकर, 4 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप आने पर इन बातों का रखें संज्ञान

– कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा।

– अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।

– भूकं प के दौरान आपको लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

– बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

– टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं।

– किसी मजबूत दीवार, खंभे से सटकर सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज से ढककर बैठ जाएं।

– वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।

– भूकं प आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं। बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें।

LIVE TV