देवभूमि में बैठकर भागवत बनाएंगे राममंदिर निर्माण का समीकरण

रिपोर्ट- संजय आर्य

हरिद्वार। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुँचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में संघ और बीजेपी कार्यकर्ता और मंत्री मदन कौशिक उनके आगमन पर स्वागत के लिए मौजूद रहे।

मोहन भागवत

स्टेशन से मोहन भागवत सीधे जून पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के आश्रम पंहुचे मोहन भागवत का आश्रम में पंहुचाने पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया आश्रम पहुंचने पर भागवत ने सबसे पहले संघ की सांयकालीन शाखा में पंहुचकर ध्वज प्रणाम किया और संघ की प्रार्थना की इसके बाद भागवत स्वामी अवधेशानंद के साथ अंदर चले गए आश्रम में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार, प्रान्त प्रचारक युद्धवीर सिंह, जिला संघ चालक रोहिताश सिंह, नगर संघ चालक नरेंद्र पाल, प्रांतीय प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता आदि पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े: अमरनाथ यात्रा शुरू, बहुस्तरीय सुरक्षा के घेरे में महफूज रहेंगे श्रद्धालु

भागवत आज रात आश्रम में ही रुकेंगे संघ सूत्रों के अनुसार भागवत की आज रात अवधेशानंद और कुछ एक दो बड़े संतो से बातचीत होगी इसके बाद सुबह भागवात संतो की मीटिंग में भाग लेंगे सुबह पहले भागवत आश्रम में  पारे के बने शिवलिंग में  शिव का रुद्राभिषेक करेंगे। कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी भागवत से भेंट करने आएंगे। भागवत की हरिद्वार यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे है माना जा रहा है कि भागवत की संतो के साथ बैठक में राम मंदिर पर कोई निर्णायक बातचीत हो सकती है उनकी यात्रा को भाजपा की केंद्र सरकार के मिशन 2019 की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

 

LIVE TV