जनवरी में घूमने का बना रहे हैं मन, तो घूम आए भारत की इन शानदार जगहों पर

नए साल ने दस्तक दे दी है। ऐसे लोगों की चाहत होती है कि कहीं घूमकर आए। जनवरी में लोगों का मन बर्फीली जगहों पर जाने का अधिक होता है। क्योंकि यहां पर घूमने का अलग ही मजा है। ऐसे में अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको भारत के उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आपको जनवरी के महीने में घूम सकते हैं और अपना नए साल यादगार बना सकते हैं…

मनाली

भारत में कई हिल स्टेशन हैं। जो जनवरी के महीने में बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश का मनाली भी शामिल है। जो घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर आप परिवार और अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां पर हॉट स्प्रिंग में स्नान का आनंद ले सकते हैं। आप मनाली में बर्फ की पहाड़ियों के बीच कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

गोवा

गोवा भारत की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। ऐसे में अगर हम घूमने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन जगह है। गोवा भी जनवरी महीने में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां शांत बीच पर बैठने का आनंद ही अलग है। यहां की खूबसूरती भारत ही नहीं विदेशि के लोगों को भी खूब आकर्षित करती है। यहां की नाइटलाइफ़, पार्टीज लोगों को खूब पसंद आती है।

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी तरफ लोगों को आकर्षित करती है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में कई चीजें देखने लायक हैं। जनवरी के महीने में यह शहर और रंग-बिरंगा नजर आता है। जनवरी के महीने में भारत में घूमने के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर हवा महल, आमेर किला, जंतर मंतर, चोखी ढाणी और बिड़ला मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध स्थल हैं।

LIVE TV