बियर योगा : दुनिया की दो सबसे लोकप्रिय चीजों को एक साथ मिलाने की शानदार कोशिश

बियर योगावर्तमान समय में सब लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते है और अपने को फिट रखने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। अब एक नये प्रकार का योग की खोज की गई है। एक ऐसी योगा जिसमें बियर पीते हुए योग करना है। इस बियर योगा का चलन जर्मनी के बर्लिंन शहर से शरू हुआ।

इस योगा की शुरूआत 2016 में 2 योगा ट्रेनर एमिली और जूला ने मिलकर की थी। यह बर्लिन से होते हुए सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। बियर योगा का चलन पिछले 6 माह से बहुत चर्चित में हैं और कई देशों में लोगों ने इसको खूब पसंद किया। योग के इस कथित स्वरूप को ज्यादातर वे पसंद कर जुड़ रहे हैं जो योग का फायदा बियर के मजे के साथ लेना चाहते हैं।

बियर योगा की फाउंडर एमिली का कहना है वर्क ट्रिप्स और हेल्थ ट्रेंड के चलते भविष्य में बियर योगा सबसे अधिक लोकप्रिय फिटनेस ट्रेंड में से एक हो सकता है।

दरअसल बियर योगा दुनिया में लोग इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें दो का मेल है पहला यह कि आप बियर का मज़ा ले सकते हैं और दूसरा बॉडी फिट रख सकते हैं। बियर सेवन करने वालों का भी यह मानना है कि बियर पीने और योगा करने, यह दोनों ही सदियों पुराने नस्खें हैं जिससे लोगों को काफी आराम मिलता है।

बियर योगा करने का तरीका…

बियर योगा के समय योगासन करते हुए साथ ही घूंट-घूंट बियर पी जाती है और योगा करने में कुछ आसन ऐसे भी हैं, जहां पर बीयर की बोतल का भी प्रयोग किया जाता है। देखा जाए तो इस योगाभ्यास में बियर और उसकी बोतल दोनों ही इसमें काम में लिया जाता है।

हांलाकि कुछ लोगों का नज़रिया इस बियर योगा के खिलाफ है। उनका कहना है कि ऐसा करना गलत है। यह इसलिए की योग करने से कुछ घंटे पहले तक किसी भी चीज़ का इस्तेमाल न करने की राय दी जाती है।

एक बड़ा तबका इसे भारतीय संस्कृति के विपरीत मानता है और साथ ही सभ्यता के साथ खिलवाड़ भी मानते हैं और आपको बता दें, इस साल फरवरी में राजधानी दिल्ली में भी बियर योगा आयोजित कार्यक्रम किया जा चुका है, मगर यह इतना सुर्खियों में नही आया।

LIVE TV