बजरंग पूनिया ने ब्रज भूषण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-उत्तर प्रदेश में कुश्ती को बर्बाद कर दिया

जंतर मंतर पर पहलवानो का समर्थन जारी है। पहलवान रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहे है।

प्रदर्शन कर रहे पहलवानो के आरोपों की लम्बी लिस्ट है। जिसको लेकर वो अड़े हुए हैं और बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने बुधवार को बृजभूषण सिंह पर अपने मूल उत्तर प्रदेश में कुश्ती को खत्म करने का आरोप लगाया। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की हाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि “पदक 15 रुपये में खरीदे जा सकते हैं,” टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने बुधवार को सिंह पर अपने मूल उत्तर प्रदेश में कुश्ती को खत्म करने का आरोप लगाया है।

जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रेस को संबोधित करते पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा की पदक जीतने के बारे में वह क्या जानता है? उसने यूपी में कुश्ती के लिए क्या किया है? एक समय था जब यूपी ने इतने अच्छे पहलवान पैदा किए थे लेकिन अब आपको राष्ट्रीय टीम में शायद ही कोई यूपी का पहलवान मिले।

LIVE TV