बैडमिंटन : जयराम को फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी शेसार हिरेन रुस्तावितो ने दी मात

हो चिन मिन्ह सिटी| भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम रविवार को वियतनाम ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गए। वर्ल्ड नम्बर-93 जयराम को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी शेसार हिरेन रुस्तावितो ने मात दी।

जयराम

जयराम को वर्ल्ड नम्बर-79 रुस्तावितो ने 28 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला खेला गया था। ऐसे में रुस्तावितो ने 2013 में थाईलैंड ओपन में भारतीय खिलाड़ी से मिली हार का बदला भी पूरा किया।

इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही जयराम पर दबाव बना रखा था। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 5-2 से पीछे किया। हालांकि, अपनी कोशिश जारी रखते हुए जयराम ने स्कोर 9-10 किया लेकिन रुस्तावितो ने अपने खेल में सुधार कर पहला गेम 21-14 से जीत लिया।

यह भी पढ़े: लंदन टेस्ट : वोक्स, बेयर्सटो की पारियों से मजबूत हुआ इंग्लैंड

दूसरे गेम में भी जयराम को इंडोनेशियाई खिलाड़ी के आगे कमजोर देखा गया। जयराम की हर गलती का फायदा रुस्तावितो उठा रहे थे और ऐसे में उन्होंने इस गेम में भी 21-10 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

LIVE TV