जानिए… चंदन के आयुर्वेदिक गुण, करेगा इन रोगों को दूर    

चंदन के गुणचंदन एक सदाबहार, घना व छायादार वृक्ष है। यह अपने आस-पास के पौधों से पोषक तत्व सोखता रहता है। इसके प्राकृतिक गुण वातावरण को सुगंधित बनाए रखते हैं। यह श्वेत व लाल रंग का होता है। पहाड़ी क्षेत्रों में यह खूब होता है। चंदन सिर्फ पूजा पाठ के लिए ही काम में नहीं लाया जाता, इसका उपयोग सौंदर्य व औषधि के रूप में भी किया जाता है। चंदन घिसकर देवताओं को लगाया जाता है। आईये जानते है इसके आयुर्वेदिक गुण:-

यह भी पढ़ें:-  बेहतरीन खुश्बू और स्वाद के साथ जीरा देता है कई रोगों से छूटकारा

  1. प्रतिदिन चंदन लगाने से स्मरण शक्ति ठीक रहती है।
  2. चुस्ती-फुरती भी बनी रहती है। चंदन के तेल से बने सैंट, परफ्यूम लगाने से त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता।
  3. कफ वाली खांसी होने पर चंदन तेल की 3-4 बूंदे बताशे पर डालकर खाएं। आराम मिलेगा।
  4. गर्मियों में उल्टियां होने पर चंदन को घिसकर आंवले के रस या मुरब्बे के साथ खिलाएं।
  5. यदि आपकी त्वचा से दुर्गंध आती है तो चंदन की तेल की मालिश करें।
  6. सिरदर्द व मानसिक परेशानी होने पर माथे पर चंदन का लेप करें आराम मिलेगा।
  7. दुर्गंध दूर करने के लिए चंदन की अगरबत्ती जलायें। माहौल भीनी-भीनी खुशबू से महकने लगेगा।
  8. चंदन की छाल को घिसकर त्वचा के रोगों में लगाने से तुरंत असर होता है।
  9. उबटन में हल्दी के साथ चंदन मिलाकर लगाने से चेहरे के काले दाग, झुर्रियां मुंहासे दूर हो जाते हैं व चेहरा साफ व चमकने लगता है।
  10. चंदन का धुआं कीटनाशी भी होता है। लू लग जाने पर हाथ, पैरों पर चंदन को घिसकर लगाएं व चंदन का शर्बत पुदाने के रस के साथ पिएं।
LIVE TV