अयोध्या: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेका, केस दर्ज

अयोध्या के जाने ,माने सनबीम स्कुल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में एक छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने छात्र की स्कूल की छत से नीचे फेक कर हत्या कर दी।

अयोध्या के नामी विद्यालय सनबीम की हाईस्कूल की छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेंका गया। पोस्टमार्टम में उसके साथ दरिंदगी की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और खेल अध्यापक के खिलाफ गैंगरेप, हत्या व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। परिजनों ने शनिवार दोपहर बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले, पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया ने साजिश के तहत उनकी बेटी को विद्यालय बुलाया। जहां पहले से मौजूद स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और खेल अध्यापक अभिषेक कनौजिया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

स्कूल प्रशासन की ओर से यह कहा गया था कि संस्थान की पत्रिका में उसकी कविता छपनी थी इसलिए उसे विद्यालय गया था। कुछ अन्य छात्र भी स्कूल आए थे। छात्रा स्कूल में प्रधानाचार्य से मिली। करीब आधा घंटे की मुलाकात के बाद वह छत पर चली गई। वहां से छात्रा नीचे कैसे गिरी इस बारे में वे कुछ नहीं बता रहे। हालांकि इसके पहले के बयान में झूले से गिरकर चोट के दावे किए गए थे। दूसरी तरफ, शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के बाद जो प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई, उससे पुलिस सकते में आ गई। रिपोर्ट में छात्रा के साथ दरिंदगी के बाद उसे छत से फेंके जाने के संकेत मिले हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।

LIVE TV