जानिए… धनतेरस पर खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि  

धनतेरस पर खरीददारीदिवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है और इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं। इस दिन कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है। आईये जानते है पूजा की विधि और मुहूर्त।

यह भी पढ़ें:- इस धनतेरस राशि के अनुसार करें खरीदारी, मिलेगी तेरह गुना वृद्धि

पूजा की विधि:-

धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन यानी दिवाली दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन सबसे पहले तेल लगाकर नहाएं और फिर लाल या गुलाबी कपड़े पहनें। पूजन में सबसे पहले गणेश-लक्ष्मी जी और कुबेर की पूजा करें। कुबेर को कमल का फूल, गुलाब की माला नारियल, बर्फी, केले और मखाने का भोग लगाएं। धूप जलाएं और घी का दीपक जलाएं। फिर इस मंत्र का जाप करें :

ॐ गणपति देवाय नमः, ॐ श्रिये नमः, ॐ कुबेराय नमः

धनतेरस पर खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त:

तारीख- 17 अक्टूबर

दिन- मंगलवार

खरीदारी का शुभ मुहूर्त- शाम  07:20 से 08:17 के बीच

यह भी पढ़ें:- वास्तु : दिवाली से पहले मेन गेट के पास रखें ये चीजें

LIVE TV