पीएम मोदी को घेरने के चक्कर में गोता खा गए राहुल, आंकड़ों की गणित हुई फेल

भाजपा को घेरने का प्रयासनई दिल्ली। सभी राजनीतिक पार्टियों का ध्यान इन दिनों चार दिन बाद होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में कांग्रेस सत्ता पक्ष को कांटे की टक्कर देने की कोशिश में जुटी हुई है।

हर दिन नए सवालों और आंकड़ों के दम पर कांग्रेस भाजपा को घेरने का प्रयास करती है। पर मंगलवार को उन्हें ऐसा करना काफी भारी पड़ गया।

दरअसल इस बार जो आंकड़े कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जगजाहिर किए, उसकी कैलकुलेशन जरा कमजोर दिखी।

भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, खोया वर्चस्व वापस दिलाने में जुटा कांग्रेस का ‘चाणक्य’

बता दें इन आंकड़ों को राहुल गांधी के ऑफिसियल एकाउंट से ट्वीट किया गया था। ट्वीट करते ही भाजपा समर्थकों को उनकी खिचाई का मौका मिल गया। ट्वीट पर लोगों ने उनकी गणित पर काफी तंज कसे।

मामले के तूल पकड़ने के बाद उस ट्वीट को फ़ौरन डिलीट कर दिया गया और बाद में की गई गलती को सुधार कर नया ट्वीट किया गया।

नए आंकड़े

दरअसल उन्होंने गुजरात में तीन साल में जरूरी चीजों के बढ़े रेट का एक चार्ट पोस्ट किया। इसमें रेट में बढ़ोत्तरी वाले कॉलम में पर्सेंट को करीब 100 प्वाइंट बढ़ाकर लिखा गया।

मीडिया में खबर आने के बाद राहुल ने यह पोस्ट हटा ली और उसकी जगह एक नया चार्ट पोस्ट किया। इसमें बढ़ोत्तरी फीसदी की बजाय रुपयों में दी गई।

राहुल ने जो चार्ट पोस्ट किया है उसमें हर चीज का पर्सेंट 100% ज्यादा लिखा गया है। जैसे- 2014 में दाल का रेट 45 रुपए और 2017 में 80 रुपए किलो बताया गया है।

इस तरह इसके रेट में 77% की बढ़ोत्तरी बताई जानी चाहिए, लेकिन पोस्ट किए गए चार्ट में बढ़ोत्तरी 177% लिखी।

शहीदों के सम्मान में पेटीएम के मालिक की जेब से निकले महज 501 रुपए

पुराने आंकड़े

भाजपा को घेरने का प्रयास

बता दें राहुल ट्विटर पर एक सीरीज चलाकर हर रोज भाजपा पर सवालों की बौछार करते हैं। इस सिरीज का नाम ‘22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब’ रखा गया है। अपने ट्वीट में वे गुजरात के हालात पर ‘प्रधानमंत्री जी से सवाल’ लिखकर ट्वीट कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा और बेरोजगारी पर सवाल पूछे थे।

देखें वीडियो :-

LIVE TV