नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, कई सुरक्षाकर्मी घायल

सीएम नीतीशपटना। बक्सर के नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर अचानक हमला हो गया। मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव किया गए है। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीँ नीतीश कुमार को बचा लिया गया।

खबरों के मुताबिक ये लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहते थे लेकिन इसके लिए प्रशासन से इजाजत नहीं मिल पाई। जिससे आक्रोशित हुए लोगों ने सीएम के काफिले पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:- ‘तानाशाह’ से लोकतंत्र की खातिर लड़े थे पाक के चीफ जस्टिस, सड़कों पर उतरे थे लोग

आपकों बता दें मुख्यमंत्री रोजाना एक जिले का दौरा करते हैं और वहां पर विकास कार्यों की समीक्षा तथा लोगों से मिल कर जनसभा को संबोधित करते हैं। इसी समीक्षा यात्रा की कड़ी में सीएम नीतीश बक्सर पहुंचे थे।

विकास समीक्षा यात्रा पर लगे आरोप

चारा घोटाला के आरोप में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने विकास समीक्षा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस यात्रा में रोजाना 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का का खर्च हो रहा है। यह खुद में एक बड़े घोटाले से कम नहीं है। उनका आरोप था कि इस यात्रा के दौरान जबरन लोगो को जनसभा में लाया जाता था।

यह भी पढ़ें:-उपचुनाव की इन तीन सीटों के लिए उतरेंगे मोदी समेत 40 स्टार प्रचारक

देखें वीडियो:-

LIVE TV