शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल, इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की शादी की तस्वीरें
चार साल डेटिंग के बाद सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल से शादी कर ली है, अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर केएल राहुल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी को पोज दिया, इस दौरान बाप-बेटे की जोड़ी कमाल लग रही थी, सुनील शेट्टी जहां स्टील ग्रे कलर की शेरवानी में शानदार लग रहे थे। वहीं अहान शेट्टी क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर तिलक लगाए नजर आए।

केएल राहुल और अथिया की मुलाकात 2019 में हुई थी
बता दे कि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई, अब दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के रिसेप्शन पर मीडिया कर्मीयों के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, पैपराजी को मिठाइयां देने आए सुनील शेट्टी ने बताया है कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।