इस समस्या से परेशान लोग दही से करें परहेज, इसका सेवन बढ़ा सकती है कई दिक्कतें

(अराधना)

गर्मियों में लोग दही खाना ज्यादा पसंद करते है। दही खाने के कई सारे फायदे होते है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में पाए जाने वाला प्रोबायोटिक आंत में गुड बैक्टीरियां को बढ़ाने का काम करता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए दही नुकसानदायक होता है। यानी ऐसे लोग जो पहले ही किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, उन्हें इससे दूरी बनानी होगी, नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। आइए जानते है किन लोगों को दही के सेवन से बचना चाहिए।

अस्थमा के मरीजों को बनानी होगी दूरी 

अस्थमा के मरीजों के लिए दही नुकसानदायक होता है। इसे खाने से सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप अस्थमा के मरीज है तो दही खाने से परहेज करना चाहिए। आपको सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

एसिडिटी के मरीजों के लिए भी खतरनाक

ऐसे लोग, जिन्हें एसिडिटी की समस्या है, उन्हें इससे दूरी बनानी होगी नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, ऐसे लोगों को दही ठीक से नहीं पच पाता है और उन्हें उलटी होनो की संभावना रहती है। ऐसे में बहुत ही सीमित मात्रा में एसिडिटी के मरीज इसका सेवन करें।

अर्थराइटिस की परेशानी

अर्थराइटिस की बीमारी से ग्रसित लोगों को सीमित मात्रा में दही का सेवन करना चाहिए। इससे दर्द की समस्या अधिक बढ़ सकती है। हालांकि, माना जाता है कि दही के सेवन से दांत और हड्डियां मजबूत होती है. ऐसी स्थिति में आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन कर सकते हैं।

LIVE TV