मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडानी, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एशिया का सबसे अमीर आदमी का खिताब अपने नाम कर लिया है। गौतम अडानी इससे पहले दूसरे नंबर पर थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार 91 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी तक एशिया के सबसे अमीर आदमी थे।

अभी गौतम अडानी की संपत्ति 88.8 अरब डॉलर आंकी गई है। वार्षिक आधार पर इनकी संपत्ति में 55 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर ही बढ़ पाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर आए दबाव के कारण ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट आई है।

सउदी अरब की पेट्रोलियम कंपनी अरामको के साथ सौदा रद्द करने की घोषणा के बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.07 प्रतिशत की गिरावट हुई है, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति घट चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर टूटकर 2360.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में वृद्धि बनी हुई है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.94 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1757.70 रुपये, अडानी पोर्ट का शेयर 4.87 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 764.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 0.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1950.75 रुपये जबकि अडानी पावर का शेयर 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 106.25 रुपये पर था। अडानी ग्रुप के दो शेयर अडानी टोटल और गैस अडानी ग्रीन एक प्रतिशत की गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

गौतम अडानी की संपत्ति में अप्रैल 2020 के बाद बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपत्ति 18 मार्च 2020 को 4.91 अरब डॉलर थी। गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले 20 महीनों में 1808 प्रतिशत का उछाल आया है और अब यह बढ़कर 83.89 अरब डॉलर हो गई है।

यह भी पढ़े-जब पटना की सड़कों पर जीप लेकर निकले लालू, वीडियो आया सामने

LIVE TV