एशियन एअरगन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय ने दिखाया जबरदस्त हुनर

एशियन एअरगनवाको सिटी। भारत के निशानेबाजों ने यहां जारी एशियन एअरगन चैम्पियनशिप में सोमवार को चमकदार प्रदर्शन किया। सौरव चौधरी और महिला निशानेबाज मनु भाकेर ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर ब्यूनस आयर्स में होने वाले 2018 यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जाने वाला भारत का अभ्यास मैच

सौरव ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वह 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे जबकि मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीता।

इन दोनों के अच्छे खेल की बदौलत भारत ने अंतिम दिन अपने खाते में कुछ और पदक डाले। भारत की ओर से जूनियर महिला 10 मीटर एअर पिस्टल टीम स्पर्धा में एक कांस्य जीता गया।

टेस्ट शतकों के मामले में टेलर ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय महिला फुटबॉलर की समुद्र में डूबने से मौत, 4 को बचाया गया

37 सदस्यीय भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में कुल छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक जीते। यूथ ओलम्पिक के लिए 14 में से चार एशियाई कोटे पर भारतीय निशानेबाजों ने कब्जा किया।

LIVE TV