आशा भोसले को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड, ये दिग्गज भी हुए सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के ऑडिटोरियम में कुमार सानू विद्या निकेतन द्वारा आयोजित प्रथम कुमार सानू अवार्ड समारोह में प्रख्यात बॉलीवुड गायिका आशा भोसले को गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचिवेमेंट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार की शाम आयोजित समारोह में एक ही मंच पर सिने जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।

आशा भोसले

कुमार सानू अवार्ड समारोह में गायक सोनू निगम को ‘दशक के सर्वश्रष्ठ गायक’ के रूप में कुमार सानू अवार्ड दिया गया। वहीं गायिका अलका याग्निक एवं आकृति कक्कड़ को गायन में उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ भारतीय संगीत में अच्छे प्रदर्शन के लिए कई गायक को भी पुरस्कार दिए गए।

कुमार सानू विद्या निकेतन के ट्रस्टी सुशील तायल ने कहा कि भारतीय संगीत के कलाकारों को बढ़ावा देने एवं उनके सराहनीय योगदान के लिए कुमार सानू अवार्डस का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:- FIX हुई दीपिका और रणवीर की शादी, इस दिन एक दूजे के होंगे दोनों

संस्था के चेयरमैन आर.के. सरकार ने बताया कि इस अवार्ड समारोह को देखने लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने आशा भोसले, कुमार सानू, सोनू निगम और अलका याग्निक की प्रस्तुति के साथ-साथ राजू श्रीवस्तव की कॉमेडी का भी खूब आनंद लिया।

यह भी पढ़ें:- #MeToo: एक और बड़े सिंगर का हुआ सिंगिंग रियलिटी शो से पत्ता साफ़

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी शामिल हुईं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री डॉ. विजय सांपला, राज्यसभा सांसद अमर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता एवं एन.डी. गुप्ता अन्य अतिथियों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV