अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

नई दिल्ली| एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कामिल को उसकी पत्नी रेशमा (22) पर विवाहेत्तर संबंध का शक था। इसी बात पर बहस होने पर कामिल ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

murder

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट निवासी कामिल ने पुलिस थाने में आकर अधिकारियों को सूचना दी कि उसने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, “पुलिस की एक टीम कामिल के घर गई जहां उसकी पत्नी रेशमा का शव गद्दे पर पड़ा मिला। उसका चेहरा नीला पड़ गया था। कामिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।”

पूछताछ में उसने बताया कि उसे रेशमा के चरित्र पर शक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

यह भी पढ़े: ससुर ने बहू के साथ किया ऐसा काम जिसके बारे मे आप सोचना भी नहीं चाहेगें

उन्होंने बताया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद कामिल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा कि रेशमा की मौत पर कामिल को पश्चाताप हो रहा है।

LIVE TV