खून जमा देने वाली ठण्ड में सेना के जवानों ने किया कुछ ऐसा, सहवाग भी बोले वाह!

भारतीय सेना ने देश का गौरव बढ़ाने के लिए कई उदाहरण दिए हैं। देश की जनता सेना के जवानों पर बहुत ज्यादा भरोसा भी करती है। आये दिन सोशल मीडिया पर देश की सेना से जुड़ी कई खबरें और विडियो भी वायरल होते रहते है। इसी क्रम में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सहवाग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बर्फीली पहाड़ियों के बीच भारतीय जवान शानदार डांस कर रहे हैं। जवान गुजराती फोक सॉन्ग पर गरबा कर रहे हैं। चारों ओर बर्फ नजर आ रही है और जोरदार बर्फबारी हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BqHjQMuhTym/?utm_source=ig_web_copy_link

ऑस्ट्रेलिया दौरा : ब्रिस्बेन T20 के लिया टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन्हें मिला मौका

वीरेंद्र सहवाग ने भी इस वीडियो शेयर किया है। बता दें, सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई ऐसी चीजें शेयर करते हैं जिनको देख फैन्स भी एक्साइटिड हो जाते हैं।

विराट कोहली भी अनुष्का की ये तस्वीर देख कर रह जाएंगे हैरान

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘जवानों को डांस करता देख बहुत अच्छा लगा। दिल खुश हो गया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान बर्मीली जमीन पर डांस कर रहे हैं और पीछे गुजराती गाना चल रहा है।

LIVE TV