मछुआरों ने पकड़ी इंसानों जैसे दांत वाली मछली, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब मछली की चर्चा छाई हुई है, जो देखने में काफी डरावनी है, और इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसके दांत बिल्कुल इसांनों के दांत जैसे हैं।

सोशल मीडिया पर इस मछली की फोटो काफी वायरल हो रही है और लोग इस मछली को इंसानों जैसे दांत वाली मछली बता रहे हैं। दरअसल, एक मछुआरे को हाल ही में एक अजीबोगरीब मछली मिली है। वो हमेशा की तरह समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था, लेकिन इस दौरान उसके हाथ लग गई ये अजीबोगरीब मछली। इस मछली को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे, क्योंकि ये देखने में है ही इतनी अजीब। इस मछली के दांत बिल्कुल इंसानों के दांत जैसे हैं इसलिए इसकी तुलना इंसानों से की जा रही है।

बता दें कि यह मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है। जेनेट पीयर ने इसकी फोटो फेसबुक पर शेयर की है। इस मछली को शीप्स हेड फिश बताया जा रहा है। सिर्फ दांत ही नहीं, इसके मसूड़े भी इंसानों की तरह हैं। इससे उसे कई तरह के समुद्री जीवों को चबाने में मदद मिलती है। माथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने इस मछली को पकड़ने के बाद बताया, कि यह काफी स्वादिष्ट भी होती है।

LIVE TV