झारखण्ड : सीएम रघुवर दास ने खोया आपा, विधानसभा में बोले- …ले, मिर्चा लग रहा है

रघुवर दासरांची। झारखण्ड में हाल ही में हुए चुंबन प्रतियोगिता के चलते बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन झामुमो ( झारखण्ड मुक्ति मोर्चा) विधायकों द्वारा करवाया गया था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद अभी ठीक तरीके से थमा भी नही है। और अब राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक विवादित बयान आ गया है।

दरअसल, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर विधानसभा में ही विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ असंसदीय भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लग रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस वीडियो में सीएम रघुवर दास कथित तौर पर एक नेता पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं।

हालांकि अभी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:- निर्भया कांडः दिल्ली में पांच साल बाद भी जिंदा है दर्द

ख़बरों के मुताबिक वीडियो शुक्रवार (15 दिसंबर) का है। इसमें पक्ष और विपक्ष के नेताओं बीच किसी मुद्दे को लेकार बहस हो रही है। वहीँ इस वीडियो में रघुवर दास विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, ‘सीएम बनने के साथ ही स्थानीय नीति परिभाषित की, और अध्यक्ष महोदय मैं चुनौती देता हूं, अभी तक 24 हजार 56 स्थानीय नियुक्ति हुई है और 1 हजार ही बाहर हुए हैं, 95 परसेंट झारखंड के नौजवान नियुक्त हुए हैं।

आगे विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘इनको झंडा ढोने के लिए नहीं मिल रहा है इसलिए ये लोग बौखलाएं हुए हैं, स्थानीय नीति का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- कोयला घोटाला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को 3 साल जेल

इतना कहने के बाद सीएम बैठ जाते हैं. इस बीच हंगामे के दौरान आवाज आती है कि घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री नाराज हो जाते हैं और खड़े होकर कहते हैं, ‘…ले मिर्चा लग रहा है।

इस पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर कड़ी नाराजगी जताई है, उन्होंने सीएम का पुतला फूंका और माफी की मांग भी की है।

इस पहले भी सार्वजनिक मंच से जाहिर कर चुके हैं नाराजगी

झारखंड के सीएम इससे पहले भी सार्वजनिक मंचों पर अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। सीएम ने एक बार बोकारो के डीसी महिमापत रे को सभी के सामने कड़ी फटकार लगा दी थी।

यह भी देखें:-

LIVE TV