मऊ। सांसद प्रतिनिधि श्री राशिद जमाल ने बताया कि राज्य सभा सांसद सालिम अंसारी एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कोर्ट सदस्य दूरभाष द्वारा अलीगढ में रामघाट रोड पर मछुआ नहर पुल के पास दोपहर में नहाते समय ए0एम0यू के बी0एस0सी0 के अन्तिम वर्ष के तीन छात्रों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि नहर में नमन और इजहार को डुबते देख कर मऊ शहर के मेघावी छात्र यासिर रज़ा पुत्र अताउल्लाह मुहल्ला मुन्शीपुरा मऊ के छात्र ने अपने दोस्तो की जान बचाने के लिय उस नहर में कूद पड़ा जिसके कारण उन छात्रों के साथ उस छात्र की भी मृत्यु हो गयी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डाक्टर सोहेल साबिर के अनुसार यासिर और इजहार बहुत तेज, होशियर और मेघावी थे। हमेशा अस्सी से पच्चासी प्रतिशत अंक लाते थे इस असामायिक दुर्घटना पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एवं मऊ जनपद का हर नगारिक इस दुख की घड़ी में उनके माता पिता एवं उनके सन्तानों के लिये अल्लाह/भगवान से दुआ करता है कि उनको सब्र अता फरमाये तथा छात्रो की आत्मा को शान्ति दें।
Related Articles
गोवा अग्निकांड : लूथरा बंधुओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की
December 10, 2025 - 12:17 pm
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन: यात्रियों की परेशानी जारी, आज 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द
December 7, 2025 - 11:36 am
2000 करोड़ कफ सिरप तस्करी केस में STF का धमाका: बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, दुबई भागे मुख्य आरोपी की तलाश तेज
December 2, 2025 - 12:48 pm

