ट्विटर के बाद वोडाफोन ने किया बिग बी को परेशान, आधी रात में ट्विटर पर फोड़ा बम
मुंबई। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खुशियों से लेकर परेशानी तक बिग बी अपने फैंस से सबकुछ शेयर करते हैं। बिग बी के ट्वीट कई बार मजेदार होने के साथ बड़ी जानकारी दे दे देते हैं तो कभी वह अपने ट्वीट के जरिए अलग अंदाज में शिकायत भी जाहिर कर देते हैं। बीती रात किया गया अमिताभ का ट्वीट कुछ खास था।
बिग बी के इस ट्वीट ने बीती रात वोडाफोन कंपनी की नींद उड़ा दी। उन्होंने लिखा, ‘ओए वोडाफोन, सारे मैसेज फेल हो रहे हैं. दिखाई तो 4G रहा है लेकिन काम कुछ नहीं कर रहा है जी…’
अब ट्वीट कर शिकायत अगर बिग बी ने की है तो भला प्रॉब्लम सॉल्व होने में समय कैसे लग सकता है। थोड़ी देर बाद ही बिग बी ने एक और ट्वीट कर जानकारी दी उनकी समस्या का समाधान हो गया है। अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘चलो, सुन ली, सुन ली। वोडाफोन ने हमारी सुन ली। संदेश जाने लगे हैं।’
ऐसा कुछ पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले अमिताभ ट्विटर को लेकर कई ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं।
उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो बता दें, 4 मई को बिग बी की अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट आउट’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में तबियत खराब होने के बावजूद उन्होंने फिल्म के दूसरे गाने की रिकॉर्डिंग की है। इस बात की जानकारी भी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।
T 2763 – Oye ..!! VODAFONE .. nothing going through .. all messages failing .. you show 4G .. but nothing is going ji ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2018
T 2763 – Chalo .. !! sun li sun li VODAFONE ne hamari baat sun li .. messages going now .. 🤪🤪
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2018
T 2762 – The world of music knows no boundaries and no rest, despite late hours and medical procedures .. #102NotOut .. there is an additional song now .. I mean .. how can Production push a non singer to these limits .. BAADDUUMMBAAAA 🤪🤪🤪🤪 pic.twitter.com/szB8Wa41jC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 2, 2018